khabar abhi tak

पत्नी की हत्या कर पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले बेटे ने बहू का दबाया है गला..!

 

दमोह। जिले के आंजनी की टपरिया गांव में देर रात करीब ३ बजे दंपती में हुए विवाद के बाद पत्नी कमरे में मृत मिली और पति का शव घर के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिला। मामले में परिजनों व मृतक के पिता ने कहा कि बेटे ने पहले बहू की गला घोंटकर हत्या की है, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
                                                                        बताया गया है कि आंजनी की टपरिया गांव में रहने वाले विजय लोधी उम्र ३० वर्ष का देर रात पत्नी चंदा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विजय ने पत्नी चंदा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद विजय सिंह घर से बाहर निकला और पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। दोनों को देख परिजन स्तब्ध रह गए, जिनकी सूचना पर आज पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी। इस दौरान मृतक के पिता देवसिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि रात परिवार के सभी लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए।  रात करीब ३ बजे बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर देवसिंह उठे और बेटा विजय व बहू चंदा को आवाज लगाई। इसके बाद घर की छज्जा पर जाकर देखा तो बेटा बहू का गला दबा रहा था। पिता देवसिंह लोधी नेे बेटे को चिल्लाया लेकिन वह नहीं माना। जैसे-तैसे मैं दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि बहू चंदा मृत अवस्था में पड़ी थी। बेटा वहां से भागने लगा। देवसिंह ने तो उसने कहा कि मुझे मरना है। इसी बीच देवसिंह अपनी पत्नी व पड़ोसियों को आवाज लगाने लगा, परिजन व पड़ोसी आए, इस बीच विजय अपने पिता देवसिंह को धक्का मारकर भाग निकला और पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। पिता देवसिंह सहित अन्य लोग घर के पीछे पहुंचे तो देखा कि विजय सिंह पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को बताया दिन में कोई भी बात नहीं थी। ५ साल शादी को हो गए थे। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी। किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। रात में अचानक क्या हुआ, कैसे बहू की मौत हो गई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak