khabar abhi tak

रेलवे बोर्ड ने नई म्यूचुअल ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंजूरी, रेलकर्मी कर सकेंगे अपने पदों और विभागों की अदला बदली, एआईआरएफ की मांग पर निर्णय

जबलपुर. 1800 ग्रेड पे वाले रेलकर्मी आपसी स्वेच्छा से अपने अपने पदों और विभागों की किसी भी स्तर पर अदला बदली कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने म्युचुअल ट्रांसफर से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। 1800 ग्रेड पे में कार्यरत दो रेलकर्मियों के बीच मंडल के अंदर या दो मंडलों के बीच या दो विभिन्न जोन में आपसी सहमति से उनके पदों और विभागों की अदला बदली की जा सकेगी।

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के असिस्टेंट जनरल सैक्रेट्री व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री मुकेश गालव ने बोर्ड के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि बोर्ड के निर्णय से रेलकर्मियों को राहत मिली है। अब अपनी इच्छा के अनुसार सुविधाजनक विभाग, जोन और मंडल में आपसी सहमति से पदों की अदला-बदली कर सकेंगे।

पहले ये होती थी परेशानी

यूनियन महामंत्री श्री गालव ने बताया कि यह देखा जा रहा था कि दो अलग-अलग विभागों के बीच आपसी सहमति से पदों की अदला बदली को मंडल व जोन स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा था। फेडरेशन की ओर से रेलवे बोर्ड की स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में इस पर बोर्ड से गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया गया था। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 1800 ग्रेड पे में कार्यरत दो रेलकर्मियों के बीच मंडल के अंदर या दो मंडलों के बीच या दो विभिन्न जोन में आपसी सहमति से उनके पदों और विभागों की अदला बदली की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak