जबलपुर। सरकारी छुट्टियों की वजह से इस माह अगस्त में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक ट्र्ांजेक्शन से बचने में सहूलियत के लिए आपकों छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। इस महीने कई राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार हैं, जिनकी वजह से बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
अगस्त में बैंक हॉलिडे की सूची
3 अगस्त- रविवार की छुट्टी रहेगी
9 अगस्त- रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा के कारण बंद रहेंगेण् इसके अलावा दूसरे शनिवार भी है।
10 अगस्त- रविवार की छुट्टी रहेगी
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस।
16 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे
17 अगस्त- रविवार होने के चलते पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी
23 अगस्त- चौथे शनिवार केअवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
24 अगस्त- रविवार की छुट्टी रहेगी
27 अगस्त- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त- पूरे भारत में बैंक रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे
इन राज्यों में भी बैंक हॉलीडे
8 अगस्त- ओडिशा और सिक्किम में तेंडोंग लो रुम फात के कारण बंद रहेंगे
13 अगस्त- इम्फाल (मणिपुर) में बैंक देशभक्ति दिवस के कारण बंद रहेंगे
19 अगस्त- महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर अगरतला (त्रिपुरा) में
बैंक बंद रहेंगे
25 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद रहेंगे
28 अगस्त- गणेश चतुर्थी और नुआखाई के दूसरे दिन भुवनेश्वर (ओडिशा )और पणजी (गोवा) में बैंक बंद रहेंगे