khabar abhi tak

किराएदार ने की मकान मालकिन की हत्या, गले पर किया बके से हमला, बीच बचाव करने पर बेटी को भी मारा..!

 

छतरपुर। विश्वनाथ कालोनी में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किराएदार महेश राय ने मकान मालकिन शरमन पाठक की बके से हमला कर हत्या कर दी। मां पर हमला होते देख बेटी प्रियंका बीच बचाव करने आई तो उसपर भी महेश राय ने हमला कर दिया। जिससे पिं्रयका के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल प्रियंका को अस्पताल पहुंचाकर आरोपी महेश राय की तलाश शुरु कर दी है।                                                                                                                                       
  पुलिस अधिकारियों के अनुसार विश्वनाथ कालोनी छतरपुर में शरमन पाठक के मकान में करीब एक साल से महेश राय किराए से रह रहा है। महेश राय की बेटी की किडनी खराब है। उसने इलाज के लिए सनाटा कंपनी से लोन लिया था। मकान मालकिन उसमें गवाह थी। वह आरोपी को फोन कर कंपनी का पैसा देने का दबाव बना रही थी। आज दोपहर 12.30 बजे के लगभग मकान मालकिन शरमन पाठक का किराएदार महेश राय से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे गुस्से में आकर महेश राय ने बका निकालकर शरमन पाठक पर हमला कर दिया, हमले से गले में चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मां शरमन पाठक की चीख सुनकर बेटी प्रियंक ा दौड़कर आई तो महेश राय ने उस पर भी बका से हमला कर दिया। जिससे पिं्रयका के शरीर पर गंभीर चोटें आई। घर से आवाजें सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रिंयका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो आरोपी भागते नजर आ रहा है, पुलिस ने आरोपी महेश राय की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak