khabar abhi tak

एमपी : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, दो लोग गंभीर घायल, कटनी में हादसा

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के कटनी-पन्ना मार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रविवार 3 अगस्त की देर शाम  की है।

दरअसल, घांग्री गांव के निवासी उदयभान सिंह (32), रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी (22) अपनी बाइक से पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। खडोला गांव के पास शाहनगर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एक युवक की मौत, 2 घायल

टक्कर में उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामस्वरूप और आनंद बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक उदयभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

खेती का काम करते था मृतक

मृतक उदयभान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे। लगभग 3 साल पहले उनकी शादी विजयखेड़ा गांव की संगीता सिंह से हुई थी। उनका एक साल का बेटा जितेश सिंह भी है। एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak