khabar abhi tak

रतन नगर में घरों के पास घूम रहा था ' पाइथन ', देखें वीडियो



सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू, पकड़ाया 10 किलो का जहरीला सांप

जबलपुर। रतन नगर के रहवासी क्षेत्र में एक भारी भरकम सांप घरों के आसपास घूम रहा था। लोग भयभीत रहे। लोगों को डर था कि कहीं वो घर के अंदर न चला जाए। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे जैसे-तैसे पकड़ा। विशेषज्ञों का कहना था कि यह सांप पाइथन है, जिसे जंगल में छोड़ दिया गया है।


सर्प विशेषज्ञ अवि बरसे के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले राहुल खत्री ने सूचना दी थी कि शक्तिनगर इलाके में एक बड़ा सांप लोगों के घरों के आसपास घूम रहा था। मौके पर पहुंचकर काफी छानबीन की गई, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। आखिरकार, पठारी क्षेत्र की एक नाली में यह दिखाई दिया। उसकी पूछ को पकड़कर उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इस दौरान यह सामने आया कि वह एक पाइथन है। उसकी लंबाई करीब 7 फीट थी। उसे पानी से साफ करके जंगल में छोड़ दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak