![]() |
| मृतक रितेश विश्वकर्मा का जीवित अवस्था का चित्र। |
हत्या का संदेह, पीएम के लिए भेजा शव
जबलपुर। रांझी का रहने वाला एक युवक रविवार को कार से अपने घर से निकला फिर उसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों को नर्मदा की बड़ी नहर में एक अज्ञात युवक शव मिलने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त रितेश विश्वकर्मा के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य और वस्तुस्थिति को भांपते हुए हत्या का संदेह जाहिर किया है।
बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि रांझी में रहने वाले युवक का शव नर्मदा नहर में मिला। मृतक का नाम रितेश विश्वकर्मा है, जो कि 24 अगस्त की रात को कार लेकर घर से निकला था। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार नहर के किनारे खड़ी हुई है, और आसपास ब्लड भी पड़ा हुआ है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला की कार अनलाॅक थी। हालांकि पुलिस को कार से मोबाइल और कुछ अन्य सामान नहीं मिला। कार के नंबर से पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंची और घटना के विषय में बताया।
25 अगस्त को रितेश के परिजन बरगी पुलिस चौकी पहुंचे और कार को साथ में ले गए। इधर रांझी थाना पुलिस के साथ-साथ बरगी नगर चौकी की टीम भी रितेश को नहर के आसपास तालाश कर रही है। कार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक शव नहर में तैरते देखा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त 24 अगस्त को गायब हुए रितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा।
मृतक के पिता सुधीर कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 तारीख की रात करीब साढ़े 8 बजे नितेश अपनी इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7482 लेकर घर से निकला था। देर रात तक उसका इंतजार किया, जब वह लौटा नहीं तो 25 तारीख को रांझी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस को प्रथ्मदृष्टया लग रहा है, कि हो सकता है, नितेश का किसी से विवाद हुआ है, क्योंकि नहर के आसपास पुलिस को ब्लड मिला है। अशंका जताई जा रही है, कि नितेश का कि किसी से विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसे मारकर नहर में फैंक दिया।

