रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते-उतरते हवा में दिशा बदल ली
रायपुर। एयर इंडिया के विमानों के साथ रोज कुछ न कुछ हो रहा है। चाहे वह तकनीकी खामी हो या फिर मौसम का असर। बुधवार की सुबह एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उतरते-उतरते रूक गया। हवा में ही उसने दिशा बदल ली और वह भुवनेश्वर कूच कर गया।
यात्रियों ने बताया कि विमान जैसे ही रायपुर एयरपोर्ट में लैडिंग करने वाली थी, इस दौरान अचानक विमान को फिर आसमान में ऊपर ले जाया गया, एक पल के लिए सभी यात्री सहम गए।
इस फ्लाइट A12793 की लैंडिंग सुबह 27 अगस्त को 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट में होनी थी। एयर इंडिया का बयान विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसकी जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी। फिलहाल अभी तक फ्लाइट के रायपुर पहुंचने की खबर नहीं है।
