उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। एक कार्यक्रम में सीएम श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी जीए मर्यादा में रहो। आपके बयान से पाकिस्तान में खुशियां मनाई जाती है। इस मौके पर उन्होने लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई है।
सीएम ने कहा, पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो रही है
उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी सेना व ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न उठाते हैं। ये मानते ही नहीं हैं। ये सेना, सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग को भी नहीं मानते हैं। जब किसी को नहीं मानते हो तो लोकतंत्र में आते ही क्यों हो, शर्म आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश आपसे से प्रश्न पूछता है। आपको अपना वोट बैंक बनाना हो तो बनाओ। चुनाव आयोग एक पवित्र संस्था है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें गर्व है कि भारत में लोकतंत्र जिंदा है। विधायिका, न्यायपालिका एवं चुनाव आयोग ने गणतांत्रिक राष्ट्र भारत में लोकतंत्र को दिनों-दिन और समृद्ध बनाया है।
सीएम मोहन यादव को महिलाओं ने बांधी राखी-
मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफस्टाइल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां सीएम ने कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भी दिए। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार हर युवा भाई-बहनों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। उज्जैन में हॉस्टल भी बन रहा है। यहां पर करीब 4000 बहनों को रहने की सुविधा मिलेगी। सभी बहनें यहां रहते हुए इस कंपनी में कार्य करेंगी। उज्जैन की इस कंपनी में बनने वाला कपड़ा अमेरिका समेत विश्व तक जाएगा।
बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 रुपए मिलेंगे-
सीएम ने कहा कि 7 अगस्त को नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम से बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप ढाई सौ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की सामान्य किस्त भी खाते में दी जाएगी। सीएम उज्जैन के पवासा गांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही तालोद गांव में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बहनों ने राखी बांधी।