khabar abhi tak

' संतलाल ' की दादागिरी !, इंजीनियर से ऐंठे 50 हजार


डुमना रोड पर वारदात, एफआईआर दर्ज

जबलपुर। डुमना रोड की एक कंट्र्क्शन साइट पर ' संतलाल ' की ऐसी दादागिरी सामने आई है, जिसमें उसने साइट इंजीनियर से 50 हजार रूपए ऐंठ लिए। मामला यहीं तक सीमित नहीं है, जहां साइट में बनाया मजदूरों के कमरे में कब्जा करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर इंजीनियर को न केवल धमकाया है बल्कि उससे और पैसों की मांग की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खमरिया पुलिस ने बताया कि सोमवार रात निर्माणाधीन न्यू टीएन शुक्ला आई अस्पताल में प्रोजेक्ट मैनेजर कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नंद किशोर बल्वे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार शाम लगभग 7-40 बजे संतलाल यादव ने अपने मोबाइल नम्बर से उसके मोबाइल पर कॉल करके बताया कि शुक्ला अस्पताल के बाजू से बनायी गयी लेबर केम्प का मटेरियल शेड मुझे दे दो।  उसने मटेरियल शेड देने से मना कर दिया। संतलाल गाली-गलौज करने लगा एवं बोला कि कहां है। मैं वहीं आता हूंू। उसने कहा कि अपनी निमार्णाधीन साईट पर हूं। कुछ देर बाद संतलाल बुलट से आकर मजदूर शिवम साहनी, दुर्गेश साहनी, शमशेर अली, गौतम साहनी को धमकाकर साइट से भगा दिया और बोला कि तुझे यहां काम करना है तो पैसे देने पडेंगे। नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके पहले भी संतलाल ने उसे धमकी देकर 9 जुलाई को अपने बैंक एकाउंट में एनएफटी के माध्यम से 50 हजार रूपये डलवाये थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak