khabar abhi tak

32 करोड़ के हीरा चोरी मामले का खुलासा, मालिक ने ही बीमा क्लेम के लिए दो बेटों, के साथ मिलकर की थी साजिश

सूरत. गुजरात के सूरत में 32 करोड़ के हीरा चोरी केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी कंपनी का मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ही निकला। उसने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए साजिश रची थी। देवेंद्र ने साजिश में अपने दोनों बेटों, ड्राइवर और उसके दो साथियों को शामिल किया था। कापोद्रा पुलिस और सूरत क्राइम ब्रांच ने मिलकर इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के मुताबिक, डीके एंड संस डायमंड कंपनी के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उस पर कर्जा बढ़ गया था। इसी वजह से उसने हीरे चोरी की साजिश रची। ड्राइवर और उसके दो साथियों से 10 लाख में डील की। एडवांस में ?5 लाख भी दिए थे।

15 से 17 अगस्त के बीच हुई थी चोरी

कापोद्रा के एक कॉम्पलेक्स में स्थित डीके एंड संस डायमंड कंपनी में यह चोरी 15 से 17 अगस्त के बीच हुई थी। 15 अगस्त, जन्माष्टमी और इसके बाद रविवार के चलते कॉम्प्लेक्स और मार्केट तीन दिनों से बंद था। देवेंद्रकुमार चौधरी ने कापोद्रा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में बताया था कि 15 अगस्त को वे पॉलिश्ड और रफ हीरे तिजोरी में रखकर चले गए थे। इसके बाद 18 अगस्त की सुबह कंपनी पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटकर 32.6 करोड़ रुपए कीमत के हीरे और नकदी चुरा लिए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्नस्रु टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने दो ऑटो को ट्रैक किया

शक के इन 8 कारणों के आधार पर कापोद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अपनी जांच साजिश को ध्यान में रखकर शुरू की। इसी बीच पुलिस ने 15 तारीख की देर रात कंपनी के पास दो ऑटो रिक्शा को ट्रैक किया। कंपनी के आसपास नजर आने के करीब दो घंटे बाद दोनों ऑटो लौट गए थे। एक ऑटो में तीन और दूसरे ऑटो में दो लोग सवार थे। इन्हीं एक ऑटो में कंपनी मालिक का छोटा बेटा भी नजर आया। इस तरह पुलिस ने दो दिनों में इस पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। कंपनी मालिक देवेंद्र को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak