khabar abhi tak

चेन स्नेचिंग करने वाले 3 ' लुटेरे ' पकड़ाए, 7 मामलोें का खुलासा, देखें वीडियो



पुलिस छानबीन में 8 प्रकरण आए सामने, दो आरोपियों की तलाश

जबलपुर। शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुए आरोपियों की खोजबीन करते हुए पुलिस ने तीन ऐसे शातिर युवकों को पकड़ लिया है, जो बिना नंबर के स्कूटर पर घूमकर महिलाओं की चेन, मंगलसूत्र झपटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ सोने का सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 7 लूट प्रकरणों को आरोपियों ने कबूल किया है। छानबीन में यह सामने आया है कि इनकी पांच युवकों की गैंग है, जिन्होंने 8 वारदातों को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने बताया कि लूट के मामले में संजीवनीनगर थाने मे हुई वारदातों से खुलासा हुआ है। पुलिस ने संजीवनीनगर की पीएंडटी कॉलोनी निवासी हर्ष झारिया, माढ़ोताल की मदरटेरेसा नगर कॉलोनी निवासी संतोष चौधरी और उजारपुरवा निवासी रोहित रैकवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने साथी पीयूष और रिंकू के साथ वारदात की हैं। इनके अन्य दो साथी फरार हैं। इन आरोपियों ने संजीवनीनगर, गढ़ा, सिविल लाइन, तेंदूखेड़ा और कटनी में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने हर्ष को अपराधिक प्रवृत्ति का युवक बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak