khabar abhi tak

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराए 2 ऊंट, भीषण हादसे में दोनों की मौत, ट्रेन के इंजिन को नुकसान

 

जयपुर. राजस्थान में फालना स्टेशन के पास शनिवार 2 अगस्त की रात एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है. साबरमती से जोधपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो ऊंटों से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

ये हादसा तब हुआ जब अचानक दो ऊंट ट्रैक पर आ गए. ट्रेन की तेज रफ्तार के चलते टक्कर टालना नामुमकिन था. टक्कर के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 13 मिनट तक दुर्घटना स्थल पर रुकी रही. इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने पटरी से ऊंटों के शव हटाए और फिर ट्रेन को रवाना किया गया.

टूटा इंजन का नोजकॉर्न

हादसे के कारण ट्रेन के इंजन का नोजकॉर्न बुरी तरह टूट गया, वाइपर कवर टूट गए और विंडो ग्लास में दरारें आ गईं. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि ट्रेन के यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे.

इंजन की तुरंत मरम्मत शुरू की

ट्रेन को मामूली देरी के साथ रात 10:48 बजे जोधपुर पहुंचाया गया. जोधपुर पहुंचने के बाद रात में ही रेलवे टीम ने इंजन की तुरंत मरम्मत शुरू कर दी. सभी जरूरी सुधार कार्यों के बाद ट्रेन को सुबह साबरमती के लिए रवाना कर दिया गया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak