khabar abhi tak

एमपी में अब तक 28.6 इंच बारिश, 47 प्रतिशत ज्यादा, आज ग्वालियर, मुरैना में भारी बारिश का अलर्ट, निवाड़ी में सर्वाधिक 45 इंच पानी गिरा

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश के मौसम में 28.6 इंच पानी गिर चुका है। जो अब तक की सामान्य बारिश से 47 प्रतिशत ज्यादा है। यह कोटे का 77 प्रतिशत है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं। हालांकि अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

                                मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा जो आखिरी तक चलेगा। ऐसे में बारिश का कोटा इस माह में ही पूरा हो जाएगा। अब तक ग्वालियर सहित 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों कम बारिश हुई है। इसी तरह प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, शहडोल व रीवा संभाग में औसत से 51 प्रतिशत व  पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल व नर्मदापुरम संभाग में 43 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है।

रक्षा-बंधन में कम बारिश के आसार-

मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि दस अगस्त तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं धूप निकलेगी, कुल मिलाकर रक्षाबंधन में तेज बारिश के आसार कम है लेकिन लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर तेज पानी गिर सकता है।

एमपी में बाढ़ से 2 माह में 275 मौतें-

पूरे मध्यप्रदेश को देखे तो कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए थे, इस दौरान हुए हादसों में 275 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून की आमद के बाद से जून व जुलाई के ये आंकड़े सरकार ने विधानसभा में बताए हैं। 1657 पशुओं की भी मौत हुई है। बारिश के चलते ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 254 से अधिक सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 293 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं  3 हजार 687 मकानों में मामूली नुकसान हुआ है। 

पिछले सप्ताह जबलपुर, रीवा, शहडोल व सागर संभाग में जमकर गिरा पानी-

पिछले सप्ताह प्रदेश में बाढ़ के हालात बने थे। खासकर पूर्वी हिस्से यानी जबलपुरए रीवाए शहडोल और सागर संभाग में जमकर पानी गिरा है। जिसके चलते रायसेन में बेतवा नदी ने विकराल रूप ले लिया था। खेत-मंदिर व पुल डूब गए थे, डैम ओवरफ्लो हो गए थे। उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के उफान पर आने से चित्रकूट में कई दुकानों में पानी भर गया था।

प्रदेश के इन जिलों में सर्वाधिक बारिश हुई है- 

इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच व अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

जबलपुर सहित इन जिलों मेंं अभी तक 30 इंच पानी गिरा- 

मौसम विभाग की माने तो जबलपुर, विदिशा, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडौरी, सागर, पन्ना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, नर्मदापुरम व उमरिया में 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

इंदौर सहित इन जिलों में सबसे कम बारिश हुई-

प्रदेश के इंदौर में सबसे कम 11 इंच, बुरहानपुर में 11.1 इंच, बड़वानी में 11.5 इंच, खरगोन में 11.8 इंच व खंडवा में 12.8 इंच पानी ही गिरा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak