khabar abhi tak

हिस्ट्रीशीटर रज्जाक पहलवान गैंग का 25 हजार रुपए का इनामी गुर्गा शाहिद अली उर्फ वालिया गिरफ्तार..!

 

जबलपुर।  कुख्यात बदमाश रज्जाक पहलवान गैंग के एक और गुर्गे शाहिद अली उर्फ वालिया को पुलिस ने लार्डगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद अली पर 25 हजार रुपए का इनाम था, जिसकी पुलिस की टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। 

                                पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईडब्ल्यूएस न्यू आनंद नगर, मक्का नगर गली नम्बर दो हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले शाहिद अली उर्फ वालिया उम्र 32 वर्ष के खिलाफ ओमती थाना में अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 147, 148, 149, 150,  458,  323, 324, 506, 327, 363, 365, 384, 386, 420, 395, 120 बी भादवि तथा थाना गढा के अपराध क्रमांक 120/24 धारा 458, 409, 420, 384, 386, 323, 294, 506, 147, 148, 149, 120 बी भादवि  के प्रकरण दर्ज रहा। जिसपर पुलिस की टीमें आरोपी  शाहिद अली उर्फ वालिया पिता अब्दुल मजीद की तलाश में जुटी रही। जिसे पकडऩे के लिए पुलिस हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही थी। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। पुलिस को तलाश के दौरान खबर मिली कि शाहिद अली उर्फ वालिया लार्डगंज क्षेत्र में फरारी काट रहा है। जिसपर पुलिस की टीम ने दबिश देकर शाहिद अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकडऩे में ओमती थाना के एसआई शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय, रामसिंह, जोगिन्दर, आरक्षक संतोष तेकाम, शिवसिंह बघेल, हरिओम व मिथलेश की सराहनीय भूमिका रही। 

इसके पहले रज्जाक का बेटा, भाई व भतीजा सहित अन्य गिरफ्तार-

गौरतलब है कि पुलिस ने 10 जुलाई को कुख्यात बदमाश रज्जाक पहलवान बेटे सरफराज उम्र 45 वर्ष, भाई महमूद पिता अब्दुल वहीद 53 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती, भतीजे अजहर पिता रियाज उम्र 26 साल निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती व मोहम्मद सज्जाद पिता मोह अब्बास उम्रण् 25 साल रिपटा नया मोहल्ला को पकड़ा है। आरोपियों के पास से बीएमडब्ल्यू कार,  मर्सडीज कार, एक पिस्टल एवं कारतूस जप्त किए गए थे। 

रज्जाक गैंग के दो गुर्गे और पकड़े गए-

इसी तरह पुलिस ने 25 जुलाई को रज्जाक गैंग के सदस्य दिलीप पिता कंधीलाल चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आगासौद पाटन रोड माढ़ोताल को पकड़ा था, जिसपर 18 हजार रुपए का ईनाम था। फिर 31 जुलाई को रविन्द्र पिता भूपत सिंह पटेल उम्र 46 वर्ष निवसी हिमगिरी अपार्टमेंट स्टेडियम रोड राईट टाउन को पकड़ा। रविन्द्र पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak