khabar abhi tak

यात्रियों से भरी बस 200 मीटर गहरी नदी में गिरी, 10 लोगों की मौत, 37 घायल

लीमा. दक्षिणी पेरू में पुनो क्षेत्र के सैंडिया प्रांत में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस जूलियाका शहर से सैन पेड्रो डी पुतिना पुन्को जिले जा रही थी। 

पुलिस के मुताबिक बर रविवार रातइनामबारी नदी में गिर गयी। स्थानीय पुलिस ने वाहन में फंसे 37 यात्रियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak