जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 अभियान में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान तहत मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक पमरे के निर्देशन एवं डॉ. बीसीएस राव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को चिकित्सा विभाग की ओर से मंडल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जबलपुर के 41 स्वच्छता कर्मियों सहित जबलपुर मंडल के कुल 171 स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन 2025 के अंतर्गत डॉ. संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी, मनोज कुमार गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में आरपी गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राजेश ठाकरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, देवेन्द्र कुमार, संचालन द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 41 स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे शुगर, रक्तचाप (बीपी), बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही, बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियाँ एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। इसमें नितिन कुमार आदिवाल स्वास्थ्य निरीक्षक, शलभ सोनी फार्मासिस्ट, शम्भू शरण कार्यालय अधीक्षक, अस्वनी, सतीश, लल्ली शामिल रहे।
