khabar abhi tak

पाकिस्तान में बादल फटा, बारिस का कहर, 159 से अधिक की मौत, सैकड़ों लोग लापता

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक भीषण प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बारिश और बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ में अब तक 159 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। 

सैकड़ों घर बह गए और कई गांव पानी में डूब गए। बाढ़ से सबसे ज़्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनर, शांगला, स्वात, मनसेहरा और बत्ताग्राम जिलों में हुआ है। वहां लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। गांवों का संपर्क टूट चुका है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

रैस्क्यू ऑपरेशन भी हादसे का शिकार

सरकारी एजेंसियों और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन राहत कार्य के दौरान एक रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। ये सभी कर्मचारी राहत अभियान में हिस्सा ले रहे थे। हादसे के बाद अभियान कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak