khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 13 स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित


जबलपुर।
रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मौजूदा कोच संरचना, पथ और समय पर स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। विस्तारित स्पेशल ट्रेनें पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ होकर पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है। 

ये हैं ट्रे्नें -

- ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्‍या 09026 दानापुर - वलसाड स्पेशल को 30 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, मदनमहल, कटनी एवं सतना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09031 उधना-जयनगर स्पेशल को 28 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09032 जयनगर-उधना स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी एवं सतना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09039 उधना-धनबाद स्पेशल को 26 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09040 धनबाद-उधना स्पेशल को 28 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09045 उधना-पटना स्पेशल को 26 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09046 पटना-उधना स्पेशल को 27 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर - पटना स्पेशल को 25 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09344 पटना - डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 26 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के संत हिरदारमनगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 04156 उधना - सूबेदारगंज स्पेशल को 30 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज - उधना स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल को 28 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के संत हिरदारामनगर एवं बीना से गुजरती है।

- ट्रेन संख्‍या 09117 उधना - सूबेदारगंज स्पेशल को 26 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्‍या 09118 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल को 27 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ, रुठियाई, गुना, बदरवास एवं शिवपुरी से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल को 27 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल को 25 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के ब्यावरा राजगढ, चॉचौड़ा बीनागंज, रुठियाई, गुना एवं शिवपुरी से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 31 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 जनवरी, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के कोटा, गंगापुरसिटी, हिण्डौनसिटी एवं भरतपुर से गुजरती है। 

- ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 28 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के कोटा, गंगापुरसिटी एवं भरतपुर से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा-मऊ स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09196 मऊ - वडोदरा स्पेशल को 30 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, बयाना एवं इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमण्डी से गुजरती है।

- ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस - सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल को 30 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज - बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन पमरे के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी एवं बयाना से गुजरती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak