बताया गया है कि खंडवा से हाटकेश्वर गणेश मंडल के सदस्य गणेश प्रतिमा लेने के लिए बुरहानपुर आए थे। जिसमें शशांक जोशी उम्र 26 वर्ष भी शामिल रहा। प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नाई आवार खंडवा ले जाई जा रही थी। मंडल के सदस्य पूरे धार्मिक भक्ति भाव से गणेश प्रतिमा वाहन में रखकर रवाना हुए। वाहन बीती रात रात 9.30 के लगभग लालबाग रोड तुलसी मॉल के सामने से गुजर रहा था। तभी वाहन का चका गढ्डे में चला गया, जिससे बैलेंस बिगड़ा और गणेश प्रतिमा गिर गई, जिसकी चपेट में आकर शशांक जोशी दब गया। गणेश प्रतिमा गिरते देख अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने शशांक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद शशांक को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर व महापौर से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की। कांग्रेस ने नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि शहर में गड्ढे ही गड्ढे हैं। युवक साइड से चल रहा था। अन्य कोई घायल नहीं हुआ। वहीं हादसे की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए थे।