khabar abhi tak

Rail News- रीवा-पुणे-रीवा ट्रेन के संचालन की उलटी गिनती शुरू, इसी माह दिखाई जा सकती है हरी झंडी

जबलपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश को जो तीन नई ट्रेन चलाने की सौगात दी थी, उसमें से एक ट्रेन ग्वालियर से शुरू हो चुकी है, दूसरी ट्रेन रीवा से पुणे-रीवा के बीच नई ट्रेन यथाशीघ्र चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह नई ट्रेन इसी माह किसी तारीख को चलाई जा सकती है.

सूत्रों की मानें तो इसी तारतम्य में जबलपुर रेल मण्डल के सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा सहित कई अधिकारी बुधवार 9 जुलाई को अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ रीवा जाने वाले हैं। जहांं पर वे नई ट्रेन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे.

उल्लेखनीय है कि 29 मई को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदेश में 3 नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, जिसमें पश्चिम मध्य रेल के खातें में दो ट्रेनें आई हैं। एक ट्रेन जो कि जबलपुर-रायपुर के बीच चलाई जाना है तो दूसरी रीवा से पुणे के बीच चलेगी, जिसका शुभारंभ होने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक पहले क्रमांक-20152/20151 रीवा-पुणे-रीवा एक्सप्रेस का शुभारंभ 9 जुलाई को होने वाला था लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते शुभारंभ की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. ट्रेन के संचालन की सभी तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ट्रेन के शुभारंभ को लेकर रीवा में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak