khabar abhi tak

MP- गंदगी देख भड़के मंत्री तोमर, फावड़ा लेकर खुद कर डाली नाली की सफाई, अफसरों को फटकार लगाई

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक बार फिर आमजन के बीच प्रशंसा हासिल की है। इसी का ताजा उदाहरण ग्वालियर के वार्ड नंबर-16 में स्थित रेशम मील इलाके में उस समय देखने को मिला, जब नालियों की गंदगी और जलभराव की शिकायतों पर वे बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाने से पहले खुद ही फावड़ा उठाकर नाली की सफाई कर डाली। 

मंत्री तोमर जब रेशम मील इलाके पहुंचे तो वहां की नालियों की बदहाल स्थिति देखकर नाराज हुए, लेकिन उन्हें अपनी नाराजगी अफसरों पर मूंह से बोलकर नहीं, बल्कि हाथों से करके जाहिर की। मंत्री जी ने खुद ही फावड़ा उठाया और नालियां साफ करने में जुट गए। उन्होंने इस काम में अफसरों से कुछ कहने के बजाए स्थानीय लोगों को ही आगे बुलाकर अपने साथ सफाई कराई। फिलहाल, ऊर्जा मंत्री तोमर की ये पहल हर बार की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बन गई है।

अफसरों को फटकार लगाई

अपने हाथों से सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के बाद शुरुआती स्थिति संतोषजनक न पाई जाने पर मंत्री तोमर ने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और आगे इस तरह की व्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, 'जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak