khabar abhi tak

MP- बागेश्वर धाम में हादसा, टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौत, बारिश से बचने खड़े 8 लोग घायल

 

अयोध्या से धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक श्रद्धालु ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में अयोध्या के रहने वाले हैं। परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे।

परिवार के बुजुर्ग की मौत, 4 लोग घायल राजेश ने बताया कि टेंट से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने बताया- एक मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था। परिजन ने कहा कि टेंट गिरने से हादसा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak