khabar abhi tak

लुटेरों के निशाने पर वृद्ध महिलाएं, फिर लूटा मंगलसूत्र


संजीवनीनगर की वारदात के बाद अधारताल में वृद्ध महिला लुट का शिकार

जबलपुर। शहर के घरों में रहने वाली वृद्ध महिलाओं का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। इन महिलाओं पर लुटेरों की नजर है। दो दिन पहले संजीवनीनगर में मंदिर से लौट रही एक वृद्ध महिला का मंगलसूत्र लूट लिया था कि शुक्रवार को अधारताल क्षेत्र में भी एक वृद्ध महिला इन लुटेरों का शिकार बनी है। महिला अपना मंगलसूत्र गवां बैठी है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि पुराना कंचनपुर में रहने वाली पार्वती विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संजय नगर आगनबाड़ी केन्द्र क्र 15 में कार्यकर्ता है। कक्षा 12 वी तक पढ़ी लिखी है। शुक्रवार को दिन में 10-30 बजे अपने घर से पैदल संजय नगर आंगनबाड़ी जा रही थी। पावर हाउस के आगे 11 बजे पुनीत नगर पहुंची थी। तभी पीछे से एक काले रंग की मोटर साईकिल में सवार दो लड़के आये और पीछे से उसके गले मे पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र गाड़ी चला रहा मोटर साईकिल वाला लड़का झपट्टा मारते हुये लेकर संजय नगर की ओर भाग गये। युवकों को रोकने की कोशिश में आवाज लगायी लेकिन तब तक वो दुर्गा चौक, मेन रोड की तरफ भाग गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak