khabar abhi tak

एमपी के रीवा में ई-रिक्शा से बांधा, कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया युवक, गिरफ्तार

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा से गाय के साथ क्रूरता व अमानवीयता का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गाय को अपने ई-रिक्शा में बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा. इस दौरान कुछ युवकों ने रिक्शा का पीछा कर चालक को पकड़ लिया. हालांकि, इस दौरान गाय पूरी तरह से लहूलुहान हो गई थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा का जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता और गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है.

यह पूरी मालमा रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक गाय को अपने रिक्शा के पीछे बांधकर दौड़ा रहा था. इस दौरान बिछिया तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने रिक्शा चालक को हाथ दिखाकर और चिल्लाकर रोकने की कोशिश की. युवक को देखते ही आरोपी चालक ई-रिक्शा की स्पीड बढ़ाते हुए भागने की कोशिश करने लगा. इसके बाद युवक ने अपनी बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. करीब 2 किलोमीटर के बाद युवक ने आरोपी चालक को पकड़ लिया.

गाय को इलाज के लिए गौशाला भेजा गाय

बताया गया कि आरोपी ड्राइवर जहां से भी गाय को घसीटते हुए निकल रहा था, लोग उसे देखकर हैरान हो रहे थे. इस दौरान गाय बुरी तरह से दर्द के कारण कराह रही थी और वह काफी लहूलुहान हो चुकी थी. पूरी घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने रविवार 27 जलाई की देर रात को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घायल गाय को इलाज के लिए नजदीकी गौशाला भेजा गया है.वहीं घटना का वीडियो भी रविवार को सामने आया है.

आरोपी युवक अरेस्ट

वायरल वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा है. वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.इस मामले में बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि राधा मोहन उपाध्याय की शिकायत पर, युवक इकराम खान के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak