khabar abhi tak

कटंगी मार्ग पर दो हादसे, एक की मौत, एक गंभीर


जबलपुर।
बारिश होते ही दमोह हाइवे जानलेवा हो गया है। इस मार्ग पर दौड़ने वाले भारी वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं बचा। बुधवार को दो हादसे सामने आए हैं, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है और अन्य हादसे में दमोह का रहने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बेलखाडू पुलिस चौकी के मुताबिक जबलपुर-दमोह हाइवे पर एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बेलखाडू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने बताया कि कटंगी निवासी धर्मेंद्र बर्मन किसी काम से बेलखाडू आया हुआ था, जो अपने घर कटंगी वापिस जा रहा था। तभी 13 मील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए बाइक समेत धर्मेंद्र को कुचल दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। 

बोरिया में पिकअप की टक्कर: बोरिया पावर हाउस के पास एक पिकअप वाहन के चालक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार के सिर में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। घायल युवक दमोह जिला के जबेरा थाना क्षेत्र के हरदुआ कला का बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak