khabar abhi tak

जबलपुर केंट बोर्ड के नये सीईओ राजीव कुमार होंगे, बेलगाम से हुआ तबादला

जबलपुर। छावनी परिषद (केंट बोर्ड) जबलपुर के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजीव कुमार होंगे। वे वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेलगाम हंै। जिन्हें पदोन्नत किए जाने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंट बोर्ड जबलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों केंट बोर्ड सीईओ अभिमन्यु सिंह का जयपुर तबादला हो गया था। जिसके बाद से रक्षा संपदा अधिकारी नेहा गुप्ता के पास कैंट बोर्ड का भी प्रभार था। राजीव कुमार पूर्व में जबलपुर रक्षा संपदा अधिकारी रह चुके हैं। वे जबलपुर कैंट की हर परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak