khabar abhi tak

सीबीआई की एडीईएन, आईओडबलू आफिस में छापामारी, रेलवे इंजीनियर को अपने साथ ले गई टीम, यह है मामला

 

मुरादाबाद. सीबीआई ने चंदौसी में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय पर सीबीआई ने छापा मारा। वित्तीय अनियमितता व भुगतान के लिए रिश्वत की शिकायत पर सीबीआई गाजियाबाद से पहुंची थी। आईओडब्ल्यू और एडीईएन के दफ्तर में दस्तावेज देखे। कुछ फाइलें जब्त कर लीं।

बताया जाता है कि कई घंटों तक सहायक अभियंता (एडीईएन) से पूछताछ की। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इससे मुरादाबाद मंडल मुख्यालय तक इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल रही। मामला ट्रैक पर किए गए कई कार्यों से भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है।

चर्चा है कि रेलवे के कुछ इंजीनियरों ने इसमें एक करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी अधिकारी ने इस मामले में बयान नहीं दिया है। एक ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने जांच पड़ताल की है। काफी छानबीन के बाद शिकायत सही मिलने पर टीम ने चंदौसी पहुंचाकर छापा मारा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak