मछली ने किया मछुआरे का शिकार !

जाल में फंसी मछली मछुआरे को समुद्र में खींच ले गई, 7 दिन से लापता

अमरावती। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर में एक मछुआरे ने समुद्र में जाल फेंका, लेकिन इसमें एक ऐसी मछली फंसी, जिसे देखकर दूसरे मछुआरे घबरा गए। लेकिन युवा मछुआरा येरैया को पक्का यकीन था कि वो इसे जरूर पकड़ेगा। जैसे ही उसने इसको ऊपर खींचा, इस मछली ने उसे ही ताकत लगाकर उसे पानी में खींच लिया था। हफ्तेभर से मछुआरा लापता है। पुलिस ने मछुआरे का नाम येरया बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी येरया के साथियों ने बताया कि येरया ने अपनी ओर से जोर लगाया था। पानी में मर्लिन ने अपनी अपनी ओर उसे खींचा। येरया के पैर जाल में फंस गया था और वो कुछ असंतुलित हुआ। येरया एक सेकेंड में नाव से पानी में गिर गया। मछली कुछ ही सेकेंड में गायब हो गई। उसके साथ येरेया भी लापता हो गया। फिलहाल, येरया के गायब होने के बाद मछआरे छानबीन में जुटे हुए हैं।

ब्लैक मर्लिन मछली की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। ये सबसे तेज गति से शिकार करने वाली मछली मानी जाती है। बताया जा रहा है जो मछली येरया के जाल में फंसी थी। वो बहुत बड़ी थी। वजन करीब 200 किलो था। मछुआरा टोली ने सुझाव दिया था कि वे जाल काट दे। येरया ने ज़िद की कि वो मछली को खींच लेगा। वह सात साल की उम्र से मछली पकड़ रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post