khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर कांवडिय़ों ने ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ जवान पर चलाए लात-घूसे, आरपीएफ ने दर्ज किया गया मामला

मिर्जापुर. देश भर में इस समय कावड़ यात्रा चल रही है. हालांकि कई जगहों पर कांवडिय़ों की तरफ से मारपीट की खबरें भी सामने आ रही हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांवडि़ए रेलवे स्टेशन पर एक सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तीन कांवडिय़ों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों ने एक सीआरपीएफ जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें कांवडिय़ों जवान को लात-घूसों से मारते नजर आ रहे हैं. आरपीएफ ने तीन कांवरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि चार नाबालिगों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है.

मणिपुर जा रहा था जवान

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जिस जवान के साथ मारपीट की गई. वह वर्दीधारी जवान सीआरपीएफ से जुड़ा हुआ है. वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे. इससे पहले ही कावडिय़ों के इस ग्रुप के साथ कुछ कहा-सुनी हो गई. इस पर कावडि़ए भड़क गए. कांवडिय़ों ने जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी.

वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

कावडि़ए जिस समय जवान के साथ मारपीट कर रहे थे. उस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. हालांकि इस दौरान किसी ने जवान को न तो बचाने की कोशिश की और न ही कांवडिय़ों को रोकने का प्रयास किया. वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मारपीट करने वाले कांवडिय़ों की तलाश की जा रही है.

मारपीट की कई घटनाएं आ चुकी सामने

सावन महीने की शुरुआत जब से हुई है. उसी के साथ ही कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर तक कांवडिय़ों के उत्पात मचाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही है. पिछले दिनों हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही शिव विश्राम गृह के पास कांवडिय़ों का किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद कांवडिय़ों ने वहां जमकर हंगामा किया और दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी थी. ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak