khabar abhi tak

बेटी के सामने पिता ने की मां की हत्या, चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी से किया हमला..!

 

सतना। मझगवां स्थित ग्राम हिराँदी कठौता गांव में देर रात दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर भालचंद गौंड़ ने चरित्र संदेह पर पत्नी पुष्पा सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मां पर हमला होते देख बेटी भी चीख पड़ी। हत्या के बाद आरोपी पति ने स्वयं ही पुलिस को फ ोन करके हत्या किए जाने की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे, जिनके बीच भी चर्चाओं का माहौल रहा। 

                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुष्पा और भालचंद की शादी फरवरी 2014 में हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, इनमें एक की उम्र 11 साल, दूसरे की 9 और तीसरी की 4 साल है। पूरा परिवार गांव में सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन चरित्र संदहे के चलते दम्पति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और भालचंद ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पुष्पा पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद भालचंद ने खुद पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भालचंद को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं घटना को लेकर 11 वर्षीय बेटी मानसी सिंह ने बताया कि पिता ने पहले मां से बहस की, फिर कुल्हाड़ी से तीन बार वार कर दिया। उसके पिता मां के चरित्र पर पहले भी शक करते थे, जिसके चलते कई बाद विवाद हुआ है। पुलिस अब पुलिस अब बच्चियों के बयान, कॉल डिटेल व पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak