khabar abhi tak

पिता ने की टेनिस स्टार बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या..!

 


गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में आज 25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित राधिका यादव के पारिवारिक आवास की पहली मंजिल पर हुई। खबर है कि राधिका पर पिता ने तीन गोलियाँ चलाईं। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

                            गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन के प्रभारी के अनुसार अस्पताल से खबर मिली कि एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। उसे तीन गोलियां लगी थीं। हम महिला के चाचा से मिले, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। फिर हम घटनास्थल पर गए, जहां हमें पता चला कि महिला के पिता ने उस पर गोली चलाई थी। गौरतलब है कि राधिका यादव की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी। राधिका यादव का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था और वह युगल में शीर्ष 200 में शामिल थीं। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak