khabar abhi tak

योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड, सबसे लंबे कार्यकाल वाले UP के CM बने

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 8 वर्ष 127 दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 8 वर्ष 4 माह 10 दिन का प्रभावी कार्यकाल पूरा कर लिया है। 

                            उत्तर प्रदेश में तीन वर्ष से ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर रहे अन्य मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल पर नजर डालें तो सामने आता है कि गोविन्द वल्ल्भ पंत 8 वर्ष 127 दिन मुख्यमंत्री रहे, मायावती 7 वर्ष 127 दिन, मुलायम सिंह यादव 6 वर्ष 274 दिन राज्य के मुखिया रहे, संपूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिन सीएम पद पर रहे, अखिलेश यादव 5 वर्ष 4 दिन तक मुख्यमंत्री रहे व नारायण दत्त तिवारी 3 वर्ष 314 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। लेकिन अब योगी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखा जाये तो योगी आदित्यनाथ का यह कार्यकाल न सिर्फ राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक है बल्कि शासन के प्रत्येक क्षेत्र में सुधार, पारदर्शिता व दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विकास की गति को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कालखंड भी है। अपराध और अराजकता से जूझते यूपी को मुख्यमंत्री योगी ने नए उत्तर प्रदेश में बदलने का काम किया। जहां कानून का राज सर्वोपरि है और शासन व्यवस्था सुशासन का पर्याय बन चुकी है। 

भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है-

उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है, लंबे समय तक विकास के सूचकांकों पर पिछड़ता हुआ माना जाता रहा है। किंतु 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य ने शासन, कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश व सामाजिक योजनाओं के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की धार्मिक पहचान को भी सशक्त बनाया। योगी के कार्यकाल में पर्यटन में भी वृद्धि हुई जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak