khabar abhi tak

रीवा-अमरकंटक मार्ग पर पुलिया टूटने से कार में सवार 4 लोग बहे, पत्नी की मौत, पति और 2 बच्चों की तलाश जारी

अनूपपुर. 
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भारी बारिश के कारण रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किरर घाट की सजहा पुलिया टूट गई। इस हादसे में एक स्विफ्ट डिजायर कार पानी में बह गई।

कार में सवार अनूपपुर निवासी प्रीति यादव अपने पति चंद्रशेखर यादव और दो बच्चों के साथ अमरकंटक घूमने गए थे। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है। प्रीति यादव जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। वहीं इनके पति और दो बच्चों की तलाश जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर कार्यरत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak