khabar abhi tak

पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज समुद्र में समा गया, अब तक 37 लोगों की मौत, कई लापता

 
नई दिल्ली.
 पर्यटकों से भरा एक क्रूज जहाज समुद्र में पलट गया है। यह दुर्घटना वियतनाम में हुई है। इस दुर्घटना का मुख्य कारण भयंकर तूफान बताया जा रहा है। भयंकर तूफान आने के बाद क्वांग निन्ह प्रांत के हा लॉन्ग खाड़ी में क्रूज जहाज समा गया। इस घटना में अब तक 37 लोगों की मौत हुई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

यह घटना शनिवार 19 जुलाई को दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। जहाज का सामना एक शक्तिशाली तूफान से हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2:05 बजे तक, जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया और वह खाड़ी के पानी में डूब गया।

जहाज में सवार थे 48 यात्री

उस समय क्रूज जहाज में 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं। जिनमें से कई कथित तौर पर युवा और बच्चे थे। ज्यादातर यात्री वियतनाम से थे, जो राजधानी हनोई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घूमने आए थे।

चुनौतीपूर्ण मौसम और भारी बारिश के बावजूद, बचाव दल 11 लोगों को पानी से जिंदा निकालने में कामयाब रहे। हालांकि, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।पर्यटकों की मौत के बाद देश भर में शोक की लहर

उधर, पर्यटकों की मौत के बाद देश भर में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने भी इस घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ, दुर्घटना की जांच का आह्वान किया है। एक बयान में, सरकार की ओर से कहा गया है कि इस घटना में हुई किसी भी चूक से सख्ती से निपटा जाएगा। हा लॉन्ग बे वियतनाम के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। साल 2019 में, यहां देश और विदेश से 40 लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने आये थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak