khabar abhi tak

जबलपुर- 36 टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर चलाया किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, सभी रास्तों की घेराबंदी

जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के निर्देशन में जबलपुर मण्डल पर यात्रियों को ट्रेनों में अधिक भीड़ के दौरान आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से समय-समय पर यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 
इसी कड़ी मे  जबलपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-II श्री शशांक गुप्ता के नेत्रत्व मे चल टिकट निरीक्षकों की टीम ने आज 22 जुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 16 बजे तक वाणिज्य विभाग के 36 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। इस जांच मे आरपीएफ़ बल भी उपस्थित था। 
इस दौरान यात्री गाडियों को जबलपुर स्टेशन पर रोककर 538 यात्रियों को पकड़कर उनसे लगभग 03 लाख 11 हजार रुपए से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त किया गया। यात्री गाड़ियों में डेली अप डाउन करने वाले एम एस टी धारक आरक्षित कोचों मे यात्रा करते हुए पकड़े गए, एवं अनियमित टिकट लेकर तथा अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों एवं स्टेशन पर आवारा घुमने वालो की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा एक दिवसीय औचक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही 274 प्लेटफार्म टिकट जारी किए गए।

इस जांच के दौरान बांद्रा - पटना एक्सप्रेस, जबलपुर - अंबिकापुर इंटरसिटी, मुंबई - हावड़ा मेल, पुणे - दानापुर  एक्सप्रेस, मुंबई - बनारस सुपर फ़ास्ट, जबलपुर - सोमनाथ एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर - मुंबई जनता एक्सप्रेस, रक्सोल- मुंबई जनसाधारण, जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट,जबलपुर रानी कमलापति इंटरसिटी सहित अन्य यात्री गाड़ियों को चेक करने के साथ ही अवैध वेंडरो, प्लेटफार्म पर आने वाले ऑटो चालक, बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए प्लेटफार्म पर घूमने वाले लोगों के साथ ही प्लेटफॉर्म में गंदगी करने वाले लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की भी जांच की गई।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक डॉ. मधुर वर्मा नें बताया कि रेलवे द्वारा प्रारंभ किया गया यह जांच अभियान और आगामी दिनों में भी विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर चलेगा। यह जांच अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है |

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak