khabar abhi tak

यात्री बस में पकड़ी गई गांजे की खेप, 30 लाख का मादक पदार्थ बरामद


बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने सोमवार रात यात्री बस से 12 पैकेट गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस बस में सवार ओडिसा के चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ओडिसा के सुंदरगढ़ निवासी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस को अंबिकापुर से बनारस की ओर जा रही यात्री बस में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।  

92 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने बस से 92 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अंबिकापुर से बनारस की ओर जा रही महेंद्रा ट्रैवल्स की बस की वाड्रफनगर में तलाशी ली थी। पन्नियों में मादक पदार्थ था।

आरोपी गिरफ्तार

यात्रियों के लगेज खंगाले गए थे। पुलिस को 12 पैकेट में 30 लाख का गांजा मिला है। पुलिस ने रात में ही बस को अपने कब्जे में लिया और पुलिस बस में सवार ओडिसा के चार युवकों से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने चारों युवकों गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने बताया कि आरोपी बस के माध्यम से उत्तर प्रदेश में गांजा पहुंचाने की फिराक में थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak