khabar abhi tak

नेत्रहीन बेटी के संग बाप और दो भाई 3 साल तक करते रहे रेप, प्रेग्नेंट हुई तो मां ने करवाया अबॉर्शन

 

रांची. झारखंड की राजधानी रांची से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग नेत्रहीन बेटी के साथ, उसके ही बाप और भाईयों ने तीन साल तक दरिंदगी की. हैरानी की बात ये थी कि उसकी मां भी पति और बेटों का समर्थन करती थी. यही नहीं, बेटी के गर्भवती होने पर उसकी मां ने ही गर्भपात करवाया. मामला बरियातु थानाक्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन लड़की दिव्यांग होने के कारण खुद के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध भी नहीं कर पा रही थी. तीन साल तक यह गंदा खेल यूं ही चलता रहा. इसी बीच नेत्रहीन लड़की को एक दिन मौका मिल ही गया अपनी बात आगे पहुंचाने का. उसने पड़ोसियों को रोते-रोते पूरी बात बताई. पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पीडि़ता की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.

पुलिस ने फिर पीडि़ता के माता-पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया. जबकि, दूसरा भाई दूसरे राज्य में नौकरी करता है. उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी में जुटी गई है. पीडि़ता ने पुलिस को बताया- मेरे भाई और पापा तीन साल तक मुझसे रेप करते रहे. मैंने मां को बताया तो उल्टा वो उन्ही का समर्थन करने लगीं. यहां तक कि जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मम्मी ने ही मेरा अबॉर्शन करवाया. मैं किसी से कुछ भी नहीं बता पा रही थी क्योंकि मुझे मौका ही नहीं मिल पा रहा था. जब मुझे मौका मिला तो मैंने पड़ोसियों को सारी बात बताई.

पीडि़ता का मेडिकल करवाया

पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है. आरोपी माता-पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है. वहीं, दूसरे भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इस शर्मनाक घटना ने न केवल राजधानी रांची, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak