khabar abhi tak

वडोदरा : महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, कई वाहन गिरे, 2 लोगों की मौत

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो सीधे नदी में गिर गए।

पुल टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में समा गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यातायात प्रभावित, लंबा रास्ता तय करना होगा
गंभीरा पुल के टूट जाने से वडोदरा और आणंद के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है, लेकिन अब यात्रियों को करीब 40 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं पुल गिरने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak