khabar abhi tak

छतरपुर- ढाबे की छत गिरने से महिला की मौत, 10 घायल, बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार 8 जुलाई को बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया। धाम के पास स्थित जिस ढाबे पर श्रद्धालु रुके हुए थे, उसकी छत गिर गई। जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि सुबह तड़के करीब 3:30 पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर धाम के पास में स्थित एक ढाबे पर श्रद्धालु रुके हुए थे। इसी दौरान सुबह ढाबे की छत गिर गई। जिससे एक महिला श्रद्धालु की जान चली गई। जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

हादसे में जिस महिला श्रद्धालु की मौत हुई है, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि धाम में आने वाले अधिकतर श्रद्धालु यहां रुकते थे। सोमवार को भी कुछ श्रद्धालु यहां आकर रुके थे और मंगवलवार सुबह ढाबे की छत गिर गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी 3 जुलाई को धाम में शेड गिरने से एक श्रद्धालू की मौत हुई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब आरती हो रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak