khabar abhi tak

Railway- बनारस-दादर एक्सप्रेस में विजिलेंस टीम का जबलपुर स्टेशन पर छापा, टीटीर्ई के पास मिले 1080 रुपए ज्यादा

जबलपुर. बनारस से चलकर लाेकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 12168 के मंगलवार की देर शाम जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर पश्चिम मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने अचानक छापामारी की,  जिसमें छिवकी से जबलपुर के बीच चलने वाले टिकट चैकिंग स्टाफ की जांच की ताे उसके पास से 1080 रुपए अधिक मिले, जिस पर विजिलेंस टीम ने संबंधित टीटीई के  खिलाफ केश बना कर जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियाें काे सूचित किया है.

बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 12168 देर शाम प्लेटफार्म पकर पहुंची ताे पहले से विजिलेंस टीम के  निरीक्षक माैके पर माैजूद रहे. उन्हाेंने ट्रेन में प्रयागराज  छिवकी से जबलपुर तक ड्यूटी करने वाले टिकट चैकिंग स्टाफ की जांच शुरू की. इस दाैरान  सिकंदर सिंह नामक टीटीई के पास 1080 रुपए अधिक मिले,  जिसके बारे में वाे संताेषजनक जवाब नहीं दे सका. जिसके बाद विजिलेेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला बनाकर, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियाें काे सूचित किया गया है. इस कार्यवाही के दाैरान स्टेशन पर रेल स्टाफ के बीच हड़कम्प मचा रहा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak