khabar abhi tak

MP में सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, दो बच्चों समेत 4 की मौत, 5 घायल, अयोध्या से गुजरात जा रहे थे

 

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसके 2 बच्चे सही 4 लोगों की मौत हो गई है। जिले के पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। 5 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे। राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को पचोर एम्बुलेंस से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल और मृतक

अस्पताल में परिजन ने बताया कि मृतकों में 16 वर्षीय अनमोल दुबे और 11 वर्षीय प्रियांशु पांडे शामिल हैं। दो की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हो गई है। जिनके नाम सामने नहीं आए हैं। घायलों में पुष्टम दुबे (50), प्रमिला पांडे (55), शिव देवी तिवारी (45), अंशिका दुबे (14) और एक भोलेनाथ दुबे है। घायलों को पहले पचोर में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर राजगढ़ रेफर किया गया।

ड्राइवर को आई थी झपकी

घटना के समय पिता भोलेनाथ दुबे दूसरे वाहन में थे। मौके पर मौजूद आयुष दुबे ने बताया कि वो लोग बुधवार शाम को दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा जिला गोंडा से सूरत जाने के लिए दो कार से निकले थे। एक घंटे पहले ड्राइवर ने बोला नींद की झपकी आ रही है। तो हम सबने ढाबे पर चाय पी। इसके निकले तो ये हादसा हो गया। घटना में मृत अनमोल दुबे, घायल पुष्टम दुबे और अंशिका का भाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak