khabar abhi tak

MP : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, जेठ-बहू समेत 3 की मौत, 24 घायलों में 9 बच्चे शामिल

मुरैना. मुरैना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से जेठ और बहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 24 लोग घायल हैं। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र में करह धाम के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। ट्रॉली में 30-35 लोग सवार थे। मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव (50) और पिस्ता बाई पति पूरण जाटव (35) निवासी हटीपुरा की घटनास्थल पर ही जान चली गई।अशर्फी (45) की ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के लोग बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ड्राइवर खिलाड़ी धाकड़ (40) पिता प्रहलाद धाकड़ मौके से फरार हो गया।

30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे

जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करह धाम आश्रम के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई। 30 से ज्यादा लोग उसके नीचे दब गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला। फिर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

 करह धाम पटिया वाले बाबा का आश्रम है

करह धाम मुरैना ही नहीं, आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यहां रामरतन महाराज उर्फ पटिया वाले बाबा का आश्रम है। 24 घंटे सियाराम की धुन और अखंड रामायण का पाठ चलता रहता है। मान्यता है कि यहां बने कुएं का पानी पीने से कुत्ते के काटे का इलाज हो जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak