khabar abhi tak

MP- 15 दिन में खराब हो गए 4 हजार स्मार्ट मीटर, अब थमाया जा रहा एवरेज बिल..!

जबलपुर। लोगों के घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर भीषण गर्मी नहीं झेल पा रहे है। पिछले 15 दिनों में 100-200 नहीं बल्कि 4 हजार स्मार्ट मीटर खराब हो गए है। स्मार्ट मीटर खराब होने के चलते अब लोगों को विद्युत मंडल द्वारा एवरेज बिल थमाया जा रहा है। वहीं अधिकारी यह कहते नजर आ रहे है कि जल्द ही नए मीटर लगा दिए जाएगें। 

                               बताया जाता है कि विद्युत मंडल द्वारा अभियान चलाकर लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं द्वारा शुरु से यही कहा जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अधिक बिल आ रहा है। इसके बाद भी अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की एक न सुनी और धड़ल्ले से लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। अब यही स्मार्ट मीटर भीषण गर्मी नहीं झेल पा रहे है। शहर में करीब 4 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर खराब हो गए है। जिसकी खबर जब अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होने कहा कि यह स्टॉक ही डिफेक्टिव आया है, जल्द ही नए मीटर लगा दिए जाएगें। जानकारों की माने तो कूलर व एसी के उपयोग से बिजली का लोड बढ़ ही है साथ ही धूप   व गर्मी भी स्मार्ट मीटर नहीं झेल पा रहे है। उपभोक्ताओं ने मीटर खराब होने की  शिकायत पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी सहित सिटी सर्किल कार्यालय में भी की, जिसपर कहा गया कि तीन दिन में स्मार्ट मीटर बदल दिए जाएगे लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है अभी तक मीटर नहीं बदले गए है। इसके साथ ही लोगों को अब एवरेज बिल थमाए जा रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak