khabar abhi tak

Cricketer यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप: पीड़ित ने कहा- 5 साल से रिलेशन में थी, पूछताछ होगी


 गाजियाबाद. IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद के इंद्रा पुरम में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इस शिकायती पत्र में क्रिकेटर का नाम नहीं है।

गाजियाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा- 'मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी क्रिकेटर यश दयाल ही है। अभी IGRS (ऑनलाइन शिकायत पोर्टल) से गाजियाबाद पुलिस को जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपी क्रिकेटर का बयान दर्ज किया जाएगा। 

पीड़ित ने CM योगी से गुहार लगाई पीड़िता ने सोशल प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट लिखकर यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। उसका आरोप है कि यश उनके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे।

14 जून 2025 को उसने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया और न्याय के लिए सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय का रुख किया। पीड़ित ने आरोपों के समर्थन में चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए हैं। उन्होंने मामले में तेजी लाने और यश दयाल को सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेंगे

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पर एक महिला द्वारा शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लिखित में शिकायत नहीं मिली है। पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak