khabar abhi tak

राजा को ठिकाने लगाने के बाद सोनम प्रेमी से मिलने पहुंची थी इंदौर

नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। अब तक मेघालय पुलिस ने सारे आरेपी हिरासत में ले लिए हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि एसआईटी टीम ने 7 जून को 3 आरोपियों का प्रोफाइल चेक किया तो सोनम वारदात के 10 किलोमीटर पहले तीन आरोपियों के साथ नजर आई। इससे जाहिर है कि राजा रघुवंशी की हत्या सोनम के सामने ही हुई। 21 मई को सभी आरोपी गुवाहाटी आए थे और सोनम के होम स्टे के पास ही होटल में ठहरे थे। 23 मई को वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट गए। सोनम भी 23 मई को गुवाहाटी से इंदौर ट्रेन से 25 को इंदौर पहुंचकर अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मिली थी। राज के साथ उसने एक दिन इंदौर में किराए के कमरे में गुजारा फिर एक ड्राइवर ने बनारस छोड़ा। वाराणसी से सोनम बस से गाजीपुर गई थी। हत्या के बाद सोनम और राज एक-दूसरे के संपर्क में थे। 

42 फुटेज से मिले सबूत

शिलॉन्ग पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। आरोपियों ने हथियार गुवाहाटी में होटल के बाहर दुकान पर जाकर खरीदा गया था। आरोपी ट्रेन से गुवाहाटी पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि सोनम सिर्फ यहां पति की हत्या करने के लिए आई थी। शादी के 10 दिन बाद बाद हत्या का प्लान बनाया था। कपल में अपना कोई फोटो नहीं लिया, जिससे पुलिस का शक गहराया। सोनम ने हत्या के बाद राजा के अकाउंट से ऐसी पोस्ट डाली थी, जिससे संदेह गहराया। 2रू15 बजे हत्या हुई, फिर उसने अपनी पोस्ट में लिखा था सात जन्मों का साथ है।


शादी के बाद ही सोनम ने रची थी साजिश

मेघालय पुलिस ने 50 किलोमीटर एरिया के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिस भी सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम दिख रहे थे, उनके आसपास तीन लड़के नजर आ रहे थे, पुलिस ने एरिया के सभी एक्टिव नंबरों की जांच की। तीन नंम्बर इंदौर में एक्टिव निकले। इंदौर में सुपारी किलर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी राज कुशवाहा तक पहुंची। फिर सोनम को लगा अब छुपकर काम नही चलेगा, इसलिए सामने आकर नया ड्रामा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak