khabar abhi tak

एमपी : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने डॉक्टर-कंपाउंडर को लात-घूंसों और डंडों से पीटा

 सागर. एमपी के सागर जिले के देवरी में चार बदमाशों ने डॉक्टर और कंपाउंडर के साथ मारपीट की। शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर हमला किया। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देवरी के उप स्वास्थ्य केंद्र बारहा में पदस्थ डॉ. राहुल बारोलिया ने बताया कि शनिवार को जब झुंनकू पुल के पास स्थित अपनी निजी क्लिनिक पहुंचे, तो गोलू उर्फ आसिफ, आरिफ और समीर खान ने उन्हें रोक लिया। शराब के लिए पैसे मांगने लगे। कुछ देर बाद जुनैद खान भी आ गया और गालीगलौज करने लगा।

लात-घूंसों और डंडों से पीटा

इसके बाद समीर और जुनैद ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर जब बचने के लिए क्लिनिक के अंदर भागे तो आरोपी पीछे-पीछे घुस गए। बचाव में आए कंपाउंडर नितेश पटेल के साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। डॉक्टर और कंपाउंडर दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak