khabar abhi tak

प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या, शादी के तैयार नहीं था, गुस्साए प्रेमी ने सोते वक्त किया फायर..!

 

 मैहर। एमपी के मैहर के रामनगर स्थित रामचुआ गांव में उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब एक युवक धु्रव कुमार ने अपनी पे्रमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया है जब प्रेमिका के पिता महेन्द्र सिंह खेत में बने मकान के बाहर लेते हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि महेन्द्र सिंह खून से लथपथ मृत पड़े है। वहीं दो युवक मोटर साइकल से भागते नजर आए। 

             पुलिस अधिकारियों को पूछताछ मेें पता चला कि रामचुआ गांव में किसान महेन्द्र सिंह की बेटी जब रीवा में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान लड़की की मुलाकात धु्रव कुमार से हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। यहां तक कि धु्रव कुमार कई बार लड़की से मिलने के लिए गांव भी आया। धु्रव ने लड़की से शादी करने के लिए प्रस्ताव भी रखा लेकिन पिता महेन्द्रसिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होने ध्रुव से इंकार करते हुए गांव आने से भी मना कर दिया। इसके बाद भी धु्रव ने लड़की से मिलना बंद नहीं किया। जिसके चलते महेन्द्र सिंह ने धु्रव को एक बार बुरी तरह पीट भी दिया था। इसी बात से गुस्साया प्रेमी धु्रव मौके की तलाश में था। उसे पता चला कि लड़की का पिता किसान महेन्द्र सिंह खेत में बने मकान के बाहर ही सोता है। बीती रात 9.30 बजे के लगभग धु्रव अपने साथी के साथ मोटर साइकल से गांव आया, उसने देखा कि प्रेमिका के पिता को घर के बाहर सो रहा है। तभी उसने कट्टा निकालकर महेन्द्रसिंह पर फायर कर दिया। गोली लगने से महेन्द्र सिंह की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि महेन्द्रसिंह खून से लथपथ हालत में बाहर पड़े है। वहीं देखा कि धु्रव अपने साथी के साथ मोटर साइकल से भाग रहा है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने आरोपियों को पकडऩे के लिए घेराबंदी भी की लेकिन वे भाग निकले। आरोपी युवक यूपी के झांसी का रहने वाला है, जिसे पकडऩे के लिए एक टीम झांसी के लिए रवाना हुई है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak