khabar abhi tak

टीचर का आया ऑटो ड्राइवर पर दिल, खाया धोखा

चार साल चला प्यार फिर हुई ड्राइवर की एफआईआर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र की एक टीचर प्यार में ऐसी अंधी हुई कि वह ऑटो ड्राइवर से दिल लगा बैठी। दोनों में  चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर वह इन्कार कर रहा है। परेशान टीचर ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक सहजनवां की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बने रहे। 

बात उस समय बिगड़ गई जब शिक्षिका ने ड्राइवर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak