khabar abhi tak

तहसीलदार ने अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर को जब्त कर थाना के सुपुर्द किया

 

जबलपुर. मझौली तहसीलदार ने आज संदेह के आधार पर मनखेड़ी मार्ग में रेत से भरे एक ट्रेक्टर को रोका, जिस पर ड्राईवर ट्रेक्टर छोड़कर भाग गया। इस पर उन्होंने अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जब्त कर इंद्राना थाना के सुपुर्द कर दिया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे जबलपुर में नर्मदा घाट हो या फिर हिरन नदी के घाट या अन्य नदियां, वहां पर रेत माफिया पूरी बेशर्मी के साथ रेत क खनन कर नदियों का सीना छलनी कर रहे हैैं. प्रशासन भी समय-समय पर कार्रवाई करता है, लेकिन इस कार्रवाई का माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak